सबसे लोकप्रिय डेकोर एवं फर्नीचर आइटम्स Hindi

चुनिए अपने नए सोफे के डिज़ाइन, 20 अनोखे सोफे सेट्स डिज़ाइन ऑनलाइन

सोफे हमारे घर में आराम की परिभाषा देते हैं। यंहा पर अलग अलग प्रकार के सोफे है, जो हमें स्टाईल, आराम और कपड़े के असतर आदि की जानकारी देते हैं।

1.सेकशनल सोफे (अनुभागीय सोफे)

यह सोफे आमतौर पर लिविंग रुम की शोभा बढाने के लिए प्रयोग किये जाते हैं। जैसे कि इसका नाम ही दर्शाता है कि यह सोफा तरह तरह के फर्नीचर को मिला कर एंकाग बनाता है। ऐसे सोफे ज्यादातर L और U  आकार में रखे जाते हैं।

2.चैसटरफिलड सोफा

चैसटरफिलड सोफा आकार में बड़े होते हैं और इनकी आर्मचैसट, सोफे की लंबाई के बराबर ही होती है। इसका निर्माण फिलिप सेटेनहोप ने किया है। यह सोफे तुफतेद सोफे के नाम से भी जाना जाता हैं, जिसका अर्थ गुच्छेदार होता है। यह सोफे बहुत आरामदायक होतें है और साथ ही इनका प्रयोग लंबी अवधि तक किया जा सकता हैं।

3.वुडकारट इंडिया लोसन सटाईल सोफा

इस सोफे का निर्माण आराम की परिभाषा को समझाने के लिए हुआ था। इस सोफे के चारों तरफ मुलायम और बड़े बड़े तकिये होतें है।

4.मिड सेंचुरी माडर्न सोफा

यह सोफा बडी़ सुंदर आर्कति होने की वजह से बहुत मशहूर है। यह आमतौर पर मलमल के कपड़े से बना होता है। इस सोफे का चलन 50-60 दशक से हैं और आज भी इस सोफे का रिवाज है।

5.कंटेमपररी मिड सेंचुरी माडर्न सोफा

यह सोफा सामाकालीन फर्नीचर और मिड सेंचुरी माडर्न सोफे का मिश्रण है। कंटेम्पररी शब्द वर्तमान में प्रयोग किये जाने वाले फर्नीचर की तरफ इशारा करता है। यह सोफा बहुत आकर्षक होते हैं।

6.इंगलिश रोल आर्म सोफा

यह सोफा सुख की परिभाषा देते हैं। इस सोफे की आर्म गोलाकार की होती हैं और इनके तकिये भी बहुत आरामदायक होतें है। यह सोफे ज्यादातर लिविंग और डरांइग रुम की शोभा बढ़ाते हैं।

7.ब्रिज वाटर सोफा

यह सोफा परंपरागत सिथति को दर्शाते हैं। इस सोफे की आर्म गोलाकार की होती हैं और इसकी पीठ पीछे की तरफ होती हैं।

8.कैमल बैक सोफा

इस सोफे का नाम, इसके आकार के आधार पर दिया गया है। इसकी बनावट ऊंट से मिलती जुलती होती हैं।

9.काब्रियल सोफा ( वर्क सोफा)

ये सोफे सुंदरता और आराम के प्रतीक होतें है। जैसे इसका नाम बताता है इसके पाए वर्क आर्कति के होतें है।

10.चेंस लोंर्गो सोफे

इस सोफे के पाए बहुत बडे बडे होतें है। इसका नाम फैंच भाषा का शब्द है, अगेंजी में इसे लंबी कुर्सी कहा जाता है। यह सोफा लंबी कुर्सी की तरह ही दिखता है और समकालीन लुक प्रदान करता है।

11.पुल आउट सोफा कम बैड

पुल आउट सोफा कम बैड तरह तरह के कार्यो के लिए प्रयोग किये जा सकते हैं। कयोकि इसका इस्तेमाल हम बैड की तरह भी कर सकते हैं और यह सोफे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

12.फुटोन सोफा कम बैड

यह सोफा इस तरह से बनाया गया है कि इसका इस्तेमाल हम सोने के लिए भी कर सकते हैं। सोफे की पीठ को नीचे करने पर यह सोफा सोने के लिए एक बहुत आरामदायक और बडी जगह प्रदान करता है।

13.डे बैड सोफा

यह सोफे ज्यादातर बैठक के लिए इस्तेमाल किये जाते हैं क्योंकि यह बैड की तरह बैठने की जगह प्रदान करते हैं, यह सोफे डरांनिग रुम में भी प्रयोग किये जा सकते हैं।

14.बंक बैड सोफा

यह सोफा एक चारपाई और सोफे का मिश्रण है। यह आमतौर पर डरांनिग रुम की शोभा बढ़ाते हैं। यह बच्चो को सुलाने आदि के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।

15.लव सीट सोफा

जैसे कि इसके नाम से पता चलता है कि यह सोफा प्रेमियों की छवि को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यह प्रेमी जोड़े के लिए उतम माना जाता है और डरांइग रुम की शोभा को चार चांद लगाता है। यह सोफा खास तौर पर दो लोगों के लिए होता है। और S  आकार का होता है।

16.दिवान सोफा

इस सोफे को दो प्रकार से प्रयोग में लाया जा सकता हैं और हम इसे दिवान बैड की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

यह दिखने में काफी आकर्षक होता है दिवान सोफा, सोफा कम बैड की तरह ही होता है।

17.सेटटी सोफा (छोटा सोफा)

इस सोफे का प्रयोग एक छोटे सोफे के रूप में भी किया जा सकता हैं। इसका प्रयोग हम लंबी अवधि तक कर सकते हैं और यह एक चौडी कुर्सी की तरह इस्तेमाल किया जा सकता हैं।

18,कृवद सेकशनलस सोफा

कृवद सेकशनलस, सेकशनलस सोफे का ही प्रकार होता है, यह वर्क आकृति का होता है अर्थात घूमावदार होता है। इसके चारों तरफ तकिये होतें है और यह पांच भागों में बंटा हुआ होता है।

19.राउंड सेकशनलस सोफा

राउंड सेकशनलस सोफा, सेकशनलस सोफे का ही दूसरा रुप माना जाता हैं छोटे छोटे सोफे को जोड़ने कर एक बड़ा गोल सोफा बनता है। यह सेकशनलस सोफे का एक बहुत सुंदर रुप माना जाता है। इस सोफे पर नौ वयक्ति आराम से बैठ सकते हैं

20.सोफा कम बैड

सोफा कम बैड आमतौर पर हमारी दो जरूरतों को पूरा करते हैं। हम इसका इस्तेमाल सोफे के रूप में भी कर सकते हैं और इसे बैड के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बैठने और सोने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Leave a Reply

Discover more from JugniOnly

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading